Aadhaar Pay सर्विस की हुई शुरुआत, अब अंगूठा लगाकर करें ऑनलाइन पेमेंट

अब ऑनलाइन खरीदारी के लिए मोबाइल हैंडसेट जरुरी नहीं है। बल्कि ग्राहक को सिर्फ उसका आधार नंबर याद होना अनिवार्य है। साथ ही ये नंबर आपके बैंक खाते से भी जुड़ा होना चाहिए। दरअसल, निजी बैंक आईडीएफसी ने देश का पहला आधार पे लांच किया है, जिसके जरिए कोई भी ग्राहक अपने बैंक के सेविंग अकाउंट के जरिए भुगतान कर सकता है। वहीं, इसके लिए किसी भी तरह का सर्विस टैक्स या व्यापारी को मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर नहीं चुकाना होगा। आईडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राजीव लाल का कहना है, “अगले 36 महीनों में उनकी योजना कम से कम एक लाख व्यापारियों को नयी भुगतान व्यवस्था पर लाना है, और हां, छोटे व्यापारी से यहां मतलब आपके पड़ोस के किराने के दुकान से है”।

Comments

Popular posts from this blog

10 Best Android Phones under 15000 Rs (April 2016)

OPPO F1 ICC WT20 Limited Edition Smartphone With 32GB Storage Launched At Rs. 17,990

LeEco Le 2, Le 2 Pro and Le Max 2 launched with USB Type-C audio port