सिर्फ 2500 रूपये मे लाँच हुआ Xiaomi का FM रेडियो वाला वॉकी टॉकी

स्मार्टफोन से मार्केट में पहचान बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने इस बार वॉकी-टॉकी लॉन्च किए हैं। इसका नाम Mi Walkie-Talkie दिया गया है। 2600mAh बैटरी वाले ये वॉकी-टॉकी कई हाईटेक फीचर्स से लैस हैं। कंपनी ने इसकी कीमत CNY 249(लगभग 2400 रुपए)रखी है। इस प्रोडक्ट को कंपनी की क्राउडसोर्सिंग ब्रांड Mijia ने लॉन्च किया है
 
Mi Walkie-Talkie में ब्लैक एंड व्हाइट 160x600 पिक्सल LCD डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। दोनों ही वॉकी-टॉकी अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी(UHF)और वेरी हाई फ्रीक्वेंसी(VHF)बैंड्स दिए गए हैं। इस वॉकी-टॉकी की खास बात ये है कि यूजर नेटवर्क फ्रीक्वेंसी में होता है तब वॉइस मैसेज भी सेंड कर सकता है।
 
-यूजर इस वॉकी-टॉकी से अपनी लोकेशन भी शेयर कर सकता है।
-एंटरटेनमेंट के लिए इसमें FM रेडियो भी दिया गया है।
-USB पोर्ट है जो कनेक्टिविटी और चार्जिंग के काम आता है।
-डिवाइस में 2600mAh की बैटरी है,जिसका स्टैंडबाई बैकअप 8 दिन का है।
 
Mi Walkie-Talkie की रेंज क्या होगा इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। साथ ही,भारतीय मार्केट में इसके अब लाया जाएगा कंपनी ने इस बारे में भी कुछ नहीं बताया है। Xiaomi ने इसके साथ Mi Driving Recorder,Mi Smart Camera,Mi Smart Scale 2 और Mi Router HD भी लॉन्च किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

10 Best Android Phones under 15000 Rs (April 2016)

OPPO F1 ICC WT20 Limited Edition Smartphone With 32GB Storage Launched At Rs. 17,990

LeEco Le 2, Le 2 Pro and Le Max 2 launched with USB Type-C audio port