OMG! फ्लैश चार्ज तकनीक से मोबाइल 5 मिनट में होगा फुल चार्ज

चीन की कंपनी ओप्पो (Oppo) ने बैटरी को तेजी से चार्जिंग करने वाली टेक्नोलॉजी को डेवलप किया है। ओप्पो वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट के दौरान नई सुपर VOOC फ्लैश चार्ज तकनीक पेश की। कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी डिस्चार्ज बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 100% तक चार्ज कर देगी। 5 मिनट चार्ज करने पर बैटरी 10 घंटे काम करेगी...

क्या हैं इस तकनीक के खास फीचर्स: 
नई टेक्नोलॉजी सुपर VOOC फ्लैश चार्ज सभी स्मार्टफोन पर काम करेगी। इसका इस्तेमाल Micro-USB और USB Type-C इनपुट से किया जा सकेगा। सुपर VOOC फ्लैश चार्ज में 5V लो-वोल्टेज प्लस-चार्ज का यूज किया गया है।
 
खास बातें : 
* इस तकनीक से 2500mAh की बैटरी 0 से 100% चार्ज सिर्फ 15 मिनट में किया जा सकेगा।
* सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर बैटरी 10 घंटे टॉकटाइम बैकअप देगी।
* तकनीक में इस्तेमाल होने वाले एडॉप्टर, केबल और कनेक्टर मिलटेरी-ग्रेड मटेरियल से तैयार किए गए हैं।
* कंपनी का दावा है कि इसका लो-टेम्परेचर चार्ज बैटरी को पूरी तरह सेफ रखेगा।

Comments

Popular posts from this blog

10 Best Android Phones under 15000 Rs (April 2016)

LeEco Le 2, Le 2 Pro and Le Max 2 launched with USB Type-C audio port

ZTE Blade L5 Plus Smartphone Launched in china