बिना रजिस्ट्रेशन बिकेगा 'लेनोवो वाइब K4 नोट'




बिना रजिस्ट्रेशन बिकेगा 'लेनोवो वाइब K4 नोट'


लेनोवो वाइब K4 नोट



लेनोवो ने भारत में बेहद पॉप्युलर रहे अपने स्मार्टफोन K3 नोट के 'उत्तराधिकारी' वाइब K4 नोट की जनरल सेल शुरू कर दी है। इसका मतलब यह हुआ कि अब इसे बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन की न सिर्फ लुक शानदार है, बल्कि फीचर्स भी दमदार हैं।
                                                    इससे पहले कि अन्य खूबियों और स्पेसिफिकेशंस पर आएं, बात करते हैं इस हैंडसेट के मुख्य आकर्षण की। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे दिया गया है।ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर बेस्ट कंपनी की वाइब-यूआई स्किन पर चलने वाला यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम ड्यूल 4जी सपॉर्ट करता है। इसमें साढ़े 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जिसकी पिक्सल डेन्सिटी 401ppi है। प्रॉटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 दिया गया है।
                               प्रोसेसर और कैमरा की बात करें, तो  इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6753 SoC प्रोसेसर लगा है। रैम 3 जीबी (DDR3) दी गई है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है, जिसमें ड्यूल-टोन एलईडी फ्लैश दी गई है। कैमरे में PDAF ऑटोफोकस, f/2.2 अपर्चर भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।
                             
                              इसकी इनबिल्ट मेमरी 16जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी LTE, वाई-फाई, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0 और एमएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं। इसमें डिजिटल कंपस, ऐक्सलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ऐंबियंट लाइट सेंसर भी हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें थिएटरमैक्स टेक्नॉलजी है, जो रेग्युलर कॉन्टेंट को वर्चुअल रिऐलिटी कॉन्टेंट में बदल देती है।
                                                  फ्रंट में डॉल्बी ऐटम्स स्टूडियो वाले ड्यूल स्पीकर्स हैं। इसकी मोटाई 9.1mm है और वजन 158 ग्राम है। इसमें 3300 mAh की बैटरी लगी है। फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3जी पर 265 घंटों का स्टैंडबाई टाइम और 22 घंटों का टॉकटाइम देती है।
                                                  11,999 रुपये का यह स्मार्टफोन सिर्फ ऐमजॉन इंडिया पर मिल रहा है। एक महीने पहले लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 19 जनवरी को हुई थी। लेनोवो ने वाइब K4 नोट को ऐंटVR वर्चुअल रिऐलिटी हेडसेट के साथ मिलाकर लॉन्च किया है। आगे देखें, हेडसेट के साथ इसकी कीमत कितने रुपये है।

Comments

Popular posts from this blog

Which phones do Virat Kohli and M. S. Dhoni use?

LeEco Le 2, Le 2 Pro and Le Max 2 launched with USB Type-C audio port

10 Best Android Phones under 15000 Rs (April 2016)